गया में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, पेड़ से लटकता मिला शव, ऑनर किलिंग की आशंका, ...जानें मामला?

गया : जिले के परैया थाना क्षेत्र के इगुणी गांव के पास एक पेड़ से लटकते युवक और युवती का शव गुरुवार की सुबह बरामद किया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक और युवती की हत्या कहीं और करके शव को पेड़ से लटका दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर […]
गया : जिले के परैया थाना क्षेत्र के इगुणी गांव के पास एक पेड़ से लटकते युवक और युवती का शव गुरुवार की सुबह बरामद किया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक और युवती की हत्या कहीं और करके शव को पेड़ से लटका दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के परैया थाना क्षेत्र के इगुणी गांव के समीप जगुआ आईरा तर बधार में नहर से पश्चिम गुरुवार की सुबह युवक और युवती का शव बबूल के पेड़ से लटकते हुए ग्रामीणों द्वारा देखा गया. नहर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेड़ से साड़ी के कोर से शव के लटके रहने से ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जतायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. मृतकों की पहचान मरहा गांव के 20 वर्षीय कुंदन मांझी और 40 वर्षीया युवती शांति देवी के रूप में की गयी है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है. इसमें शादीशुदा युवक अधेड़ उम्र की महिला से प्रेम करता था. इसको लेकर उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी को छोड़ दिया था. वहीं, महिला भी छह बच्चों की मां बतायी जा रही है. इस कारण गांव में इस अवैध संबंध को लेकर बहुत दिनों से विवाद था. रिश्ते में दोनों देवर-भाभी लगते थे. दोनों का घर एक ही जगह महादलित टोले में था. घटनास्थल पर टिकारी डीएसपी नागेंद्र सिंह ने पहुंच कर शवों को देखा और बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




