ePaper

मॉब लिंचिंग : बिहार के गया में चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 05 Aug 2019 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग : बिहार के गया में चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

गया : बिहार के गया शहर के डेल्हा थाना अंतर्गत गजाधर बिगहा इलाके के कल्याणपुर मोहल्ले में रविवार देर रात को चोरी करने के आरोप में एक युवक की उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने सोमवार को बताया, ‘‘मृतक अर्जुन मांझी (17) के शरीर पर मारपीट के […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया शहर के डेल्हा थाना अंतर्गत गजाधर बिगहा इलाके के कल्याणपुर मोहल्ले में रविवार देर रात को चोरी करने के आरोप में एक युवक की उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने सोमवार को बताया, ‘‘मृतक अर्जुन मांझी (17) के शरीर पर मारपीट के कारण गहरे जख्म के निशान मिले हैं.”

उन्होंने कहा, ‘‘शव पर प्रथम दृष्टया गोली या किसी तेज धारदार हथियार से हुए जख्म के निशान नहीं पायेगये हैं.” डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईटोली मुहल्ले के लोगों ने अर्जुन मांझी की हत्या के विरोध में सोमवार को घटनास्थल पर प्रर्दशन करते हुए इस वारदात के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की.

भुईटोली निवासी खटक मांझी की पत्नी और मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि अर्जुन को उसके दोस्तों ने रविवार को फोन कर बुलाया था. मिश्र ने बताया, ‘‘मृतक के सभी मित्र वारदात के बाद से फरार हैं. वहीं वारदात स्थल के पास रहने वाले जितेंद्र कुमार के घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है. उनका पूरा परिवार वारदात के बाद से फरार है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन