ePaper

महिलाओं की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका अहम

Updated at : 24 Jul 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका अहम

बोधगया : इनरह्वील क्लब बोधगया का सोमवार को आयोजित इंस्टॉलेशन सेरेमनी सह चेंज ओवर सेरेमनी में मुख्य अतिथि गया काॅलेज में अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रो सरिता वीरांगना ने कहा कि जिस तरह महिलाएं (जननी) अपने बच्चों के लालन-पालन में समर्पित रहती हैं, उसी तरह पर्यावरण की रक्षा के लिए भी महिलाओं में समर्पण का भाव […]

विज्ञापन

बोधगया : इनरह्वील क्लब बोधगया का सोमवार को आयोजित इंस्टॉलेशन सेरेमनी सह चेंज ओवर सेरेमनी में मुख्य अतिथि गया काॅलेज में अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रो सरिता वीरांगना ने कहा कि जिस तरह महिलाएं (जननी) अपने बच्चों के लालन-पालन में समर्पित रहती हैं, उसी तरह पर्यावरण की रक्षा के लिए भी महिलाओं में समर्पण का भाव लाना होगा. पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की तरह ही पौधों का लालन-पालन करें.

प्रो वीरांगना ने इनरह्वील क्लब की सदस्यों के समाज के लिए सेवा भाव से किये गये योगदान की सराहना की. इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ सरिता बर्मा ने नये अध्यक्ष वनश्री को कॉलर पहना कर प्रभार सौंपा. साथ ही वनश्री ने सचिव का प्रभार सुषमा प्रसाद को सौंपा. समारोह के समापन पर क्लब की ओर से सभी सदस्यों को औषधीय पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन