फर्जी सिपाही बन कर बिजलीकर्मियों को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुरारू : चीनी मील कैंपस में स्थित पावर सब स्टेशन में कार्यरत बिजली कर्मियों के साथ गुरारू थाने के पास रहनेवाले किशोरी सिंह के बेटे पप्पू सिंह नामक युवक ने गुरारू थाने का फर्जी सिपाही बन कर पीटने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की जिस पर […]
विज्ञापन
गुरारू : चीनी मील कैंपस में स्थित पावर सब स्टेशन में कार्यरत बिजली कर्मियों के साथ गुरारू थाने के पास रहनेवाले किशोरी सिंह के बेटे पप्पू सिंह नामक युवक ने गुरारू थाने का फर्जी सिपाही बन कर पीटने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की जिस पर बिजली कर्मचारियों में रोष है
. पीड़ित बिजली कर्मी रामचंद्र यादव, विलियम पासवान व ऋषिकेश कुमार ने घटना के बाद सोमवार को अपने वरीय अधिकारियों के आदेश पर मारपीट का मामला दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है.
थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि केवल बिजली कर्मियों के साथ गाली-गलौज हुई है. बिजली एसडीओ अन्नूरानी ने बताया कि आवेदन पर अगर एक दो दिनों में कार्रवाई नहीं की गयी, तो पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिल कर पूरी घटना की जानकारी दी जायेगा.
इस संबंध में बिजली कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे एक युवक अपने आप को गुरारू थाने का सिपाही बताते हुए पावर सब स्टेशन के पीछे से टूटी हुई दीवार फांद कर आया और कहा कि तुम लोग लाइट काट कर सोते रहते हो. उन्हें यह बताया कि लाइट रफीगंज से काटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










