ट्रेलर से आगे निकलने में ट्रक से टकरायी इनोवा, छह घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 9:04 AM
आमस/शेरघाटी : थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप जीटी रोड पर सोमवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे सड़क दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन कांवरिये घायल हो गये. बताया जाता है कि देवघर से इनोवा में सवार लोग वापस लौट रहे थे. चालक अपने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक कर निकलना चाह […]
आमस/शेरघाटी : थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप जीटी रोड पर सोमवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे सड़क दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन कांवरिये घायल हो गये. बताया जाता है कि देवघर से इनोवा में सवार लोग वापस लौट रहे थे. चालक अपने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक कर निकलना चाह रहा था, लेकिन ट्रेलर ने साइड नहीं दिया. साइड नहीं मिलने के कारण तेज रफ्तार इनोवा सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी. इससे इनोवा के परखचे उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










