गया और औरंगाबाद में भी एइएस की दस्तक, दो बच्चों की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : जिले में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एइएस) की दस्तक के संकेत मिलने लगे हैं. मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पिछले दो दिनों में दो बच्चों की मौत की सूचना है. इनमें से एक बच्चा जो औरंगाबाद से आया था, उसकी मौत मंगलवार को हो गयी. इधर, बुधवार को भी गया के टनकुप्पा से एक […]
विज्ञापन
गया : जिले में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एइएस) की दस्तक के संकेत मिलने लगे हैं. मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पिछले दो दिनों में दो बच्चों की मौत की सूचना है. इनमें से एक बच्चा जो औरंगाबाद से आया था, उसकी मौत मंगलवार को हो गयी. इधर, बुधवार को भी गया के टनकुप्पा से एक बच्चे को भर्ती कराया गया, जिसकी देर शाम मौत की सूचना है.
आपके शहर में
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन टनकुप्पा के बच्चे की मौत की पुष्टि कर रहा है. लेकिन, बच्चों के नाम अभी अस्पताल प्रशासन ने नहीं बताया है. अधीक्षक डाॅ विजय कृष्ण प्रसाद के मुताबिक टनकुप्पा से एक बच्चे को भर्ती कराया गया था. उसके शरीर से सैंपल भी लिये गये. लेकिन, देर शाम उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन इसे एइएस सस्पेक्टेड या अज्ञात बीमारी कहता है.
जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों के शरीर से सैंपल लेकर राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पटना भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद दोनो�� की बीमारियों की स्थिति स्पष्ट होगी कि इन बच्चों की मौत एइएस के किसी श्रेणी की वजह से हुई या इन्हें जापानी इंसेफ्लाइटिस था. उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक में गया व आसपास के जिलों में हजारों बच्चे एइएस व जापानी इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं.
मृतकों में एक बच्चा औरंगाबाद, तो दूसरा गया के टनकुप्पा का था रहनेवाला
बच्चों के शरीर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन