नयी योजना मिलने के बाद एग्रीमेंट को लेकर अब ठेकेदार हट रहे पीछे

Updated at : 24 Jun 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
नयी योजना मिलने के बाद एग्रीमेंट को लेकर अब ठेकेदार हट रहे पीछे

गया : शहर के कई वार्डों में नाली व गली का निर्माण करा चुके ठेकेदार नयी योजना का काम मिलने के बाद एग्रीमेंट को लेकर पीछे हट रहे हैं. इससे शहर के कई वार्डों में नाली गली निर्माण का काम प्रभावित होने की आशंका है. ठेकेदारों का कहना है कि पूर्व में कई वार्डों में […]

विज्ञापन

गया : शहर के कई वार्डों में नाली व गली का निर्माण करा चुके ठेकेदार नयी योजना का काम मिलने के बाद एग्रीमेंट को लेकर पीछे हट रहे हैं. इससे शहर के कई वार्डों में नाली गली निर्माण का काम प्रभावित होने की आशंका है. ठेकेदारों का कहना है कि पूर्व में कई वार्डों में काम कराने के बाद भी करोड़ों रुपये का भुगतान निगम ने नहीं किया है. पिछले 20 मार्च से ठेकेदार पेमेंट के लिए निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

भुगतान अटकने से रुचि हुई कम
गौरतलब है कि पिछले वर्ष नगर निगम द्वारा शहर में नाली व गली निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था. करीब तीन करोड़ रुपये के इस काम को लेकर कई ठेकेदारों ने टेंडर डाला. इसके बाद जिन ठेकेदारों को काम मिला, उन्होंने काम शुरू करवा दिया. काम तो पूरा हो गया, लेकिन जब भुगतान का मामला आया, तो निगम प्रशासन का रवैया बदल गया.
कई ठेकेदारों ने अपनी पूंजी फंसा दी, लेकिन जब पेमेंट मिलने में देरी हुई, तो ठेकेदारों ने निगम कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू कर दिया. इस वित्तीय वर्ष के लिए निगम ने दुबारा नाली व गली का टेंडर निकाला था. पूरी प्रक्रिया के बाद हाल ही में करीब 125 योजनाओं के लिए लॉटरी निकाली जा चुकी है. जल्द ही निगम व ठेकेदारों के बीच काम को लेकर एग्रीमेंट साइन होना है. लेकिन पुराने भुगतान का मामला लंबित रहने से अब ठेकेदार एग्रीमेंट से पीछे हटते दिख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन