सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रखें दुकानें : जिलाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

गया : भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने गया चेंबर ऑफ कॉमर्स से अपील की है कि शहरी क्षेत्र की दुकानें सुबह में 11:00 बजे तक ही खोली जाये व अपराह्न में चार बजे के बाद ही खोली जाये. दिन में 11:00 बजे से चार बजे तक दुकानें बंद रखी […]

विज्ञापन

गया : भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने गया चेंबर ऑफ कॉमर्स से अपील की है कि शहरी क्षेत्र की दुकानें सुबह में 11:00 बजे तक ही खोली जाये व अपराह्न में चार बजे के बाद ही खोली जाये. दिन में 11:00 बजे से चार बजे तक दुकानें बंद रखी जाएं.

आपके शहर में

विज्ञापन
ग्राहकों को भी इसकी सूचना दी जाये, ताकि ग्राहक भीषण गर्मी व लू का शिकार न हो सकें. उन्होंने निषेधाज्ञा जारी करते हुए कहा कि गया जिले में सभी तरह के कंस्ट्रक्शन कार्यों पर दिन में 11:00 बजे से अपराह्न चार बजे तक के लिए रोक लगा दी गयी है, ताकि मजदूरों व अन्य संबंधित कर्मियों को भीषण गर्मी व लू से बचने का अवसर प्राप्त हो सके.
इसका अनुपालन सख्ती से कराने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी व श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया है. भीषण गर्मी व लू को देखते हुए मनरेगा के तहत करवाये जानेवाले कार्यों को दिन के 10:30 बजे तक ही करवाने का निर्देश जारी किया गया है.
10:30 बजे तक ही मनरेगा के कार्यों को कराएं संपन्न
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वाह्न 10:30 बजे तक मनरेगा के कार्य संपन्न करवाया जाएं. मनरेगा के तहत दिन के 10:30 बजे के बाद कोई भी कार्यादेश निर्गत नहीं किया जायेगा. किसी भी परिस्थिति में दिन में पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद मनरेगा का कार्य किसी भी कर्मी से नहीं करवाया जायेगा. इसका अनुपालन सख्ती से करने का सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को आदेश जारी किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन