विधायक की पहल पर फायर ब्रिगेड के पहिये हुए दुरुस्त

Updated:
विज्ञापन

टिकारी : क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा की पहल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था में सुधार आना शुरू हो गया है. गौरतलब है कि अनुमंडल मुख्यालय में स्थित अग्निशमन विभाग के दो वाहनों के खराब होने के चलते क्षेत्र में अगलगी की घटना होने पर फायर ब्रिगेड के वाहन के लिए इंतजार […]

विज्ञापन

टिकारी : क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा की पहल पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था में सुधार आना शुरू हो गया है. गौरतलब है कि अनुमंडल मुख्यालय में स्थित अग्निशमन विभाग के दो वाहनों के खराब होने के चलते क्षेत्र में अगलगी की घटना होने पर फायर ब्रिगेड के वाहन के लिए इंतजार करना पड़ता था. इस बाबत प्रभात खबर में खबर छपी, तो क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा ने मामले को गंभीरता से लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नतीजा यह निकला कि जिला प्रशासन हरकत में आया और रविवार को ही फायर ब्रिगेड के दोनों वाहन दुरुस्त करा लिये गये. फायर ब्रिगेड के एक वाहन के सभी आठ चक्के नये लगाये गये. वहीं दूसरे फायर ब्रिगेड का प्रेशर बन कर तैयार है. कार्यरत कर्मियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के दोनों वाहन अब सही हैं. किसी तरह की अगलगी की घटना पर अब समय रहते कंट्रोल किया जा सकता है.

गौरतलब है कि फायर ब्रिगेड की दोनों की गाड़ियां खराब पड़ी थीं. इसके कारण अनुमंडल में बीते दिनों हुई अगलगी में आग पर काबू पाया नहीं जा सका था. इसकी खबर जब क्षेत्रीय विधायक को लगी, तो उन्होंने गया एडीएम राजकुमार सिन्हा से बात कर गाड़ियों को अविलंब बनवाने या विकल्प के तौर पर दूसरी गाड़ी गया से भिजवाने की बात कही थी. प्रशासन ने इस बात को गंभीरता से लिया और दोनों गाड़ियों को दुरुस्त करा लिया गया.
फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बताया कि कोंच प्रखंड के मुडेरा गांव में गेहूं के खेतों में लगी आग को बुझाने में एक गाड़ी के पुराने सभी छह टायर और ट्यूब पूरी तरह से जल गये थे, जिन्हें बदल कर नया लगा दिया गया है. वहीं, एक गाड़ी में प्रेशर सिस्टम खराब था. उसे भी दुरुस्त कर लिया गया है. विधायक श्री सिन्हा की इस पहल को क्षेत्र की ग्रामीण जनता ने काफी सराहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन