उम्मीदों पर खरा उतरेगी सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 2:45 AM

विज्ञापन

टिकारी : लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत से काफी प्रसन्न क्षेत्रीय विधायक सह युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा ने क्षेत्र के मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि केंद्र व राज्य की सरकार सौ नहीं, लाख प्रतिशत उम्मीदों पर खरा उतरेगी. शनिवार को डाक बंगला परिसर […]

विज्ञापन

टिकारी : लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत से काफी प्रसन्न क्षेत्रीय विधायक सह युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा ने क्षेत्र के मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि केंद्र व राज्य की सरकार सौ नहीं, लाख प्रतिशत उम्मीदों पर खरा उतरेगी.

शनिवार को डाक बंगला परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विधायक कुशवाहा ने कहा कि मतदाताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जो विश्वास कर विकास को तव्वजो दिया है उसके लिए मेरा मतदाताओं को नमन है. उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप भरोसा रखें विकास का पहिया अब और तेजी के साथ घूमेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भूजल के गिरते स्तर को देखते हुए पूरे राज्य में जल संकट से निजात पाने को लेकर तालाबों का पक्कीकरण कराया जा रहा है.

कुशवाहा ने एनडीए की शानदार जीत पर देश की जनता को नमन करते हुए बधाई दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाया. इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल, जद यू नगर अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश कुमार, शंभु नाथ केसरी, कैलाश चंद्रवंशी, उदय सिंह,लाव पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार मिश्रा उर्फ बुलेट बाबा,प्लुहड़ पंचायत के मुखिया राकेश कुमार,कमलेश कुमार, संजय कुमार, विनोद यादव, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संजय गुप्ता उर्फ झंगु ,शालिग्राम यादव, सागर दीवान सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन