गया : मिनी जलापूर्ति केंद्र पर तैनात केयर टेकरों को महीनों से नहीं मिल रहा वेतन, परेशान
Updated at : 19 Feb 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

गया : जिले के कई प्रखंडों में मिनी जलापूर्ति योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने वाली कोलकाता की कंपनी मेसर्स इनरवैरोटेक की लापरवाही से कई परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. ऐसे परिवार कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में हैं. उक्त मामला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रख-रखाव के लिए बहाल किये […]
विज्ञापन
गया : जिले के कई प्रखंडों में मिनी जलापूर्ति योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने वाली कोलकाता की कंपनी मेसर्स इनरवैरोटेक की लापरवाही से कई परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. ऐसे परिवार कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में हैं. उक्त मामला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रख-रखाव के लिए बहाल किये गये केयर टेकर्स से जुड़ा है. गौरतलब है कि फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाता है.
इसी के तहत वर्ष 2015-16 में पीएचइडी के द्वारा निकाले गये टेंडर में मानपुर समेत कई प्रखंडों में कोलकाता की कंपनी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का ठेका मिला. शर्त के मुताबिक कंपनी को पांच सालों तक ट्रीटमेंट प्लांट का रखरखाव करना होता है. कंपनी ने इसके लिए 100 लोगों को अलग-अलग यूनिट में तीन हजार रुपये के मासिक वेतन पर केयर टेकर के तौर पर बहाल किया. शुरू में तो सब कुछ ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में कंपनी की ओर से वेतन के भुगतान में लापरवाह बरती गयी.
हर जगह केयर टेकरों का भुगतान बकाया : सूत्रों की मानें तो कंपनी द्वारा रखे गये केयर टेकरों का भुगतान लगभग सभी जगह बाकी है. डेल्हा में केयर टेकरों को महीनों से कंपनी ने भुगतान नहीं किया है. इस मामले में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता विवेक कुमार कहते हैं कि केयर टेकरों की शिकायत हमें भी प्राप्त हुई है. कंपनी को विभाग ने अभी तक पेमेंट का भुगतान नहीं किया है. इस मामले में मुख्यालय को भी पत्र भेजा गया है.
30 माह का वेतन है लंबित
मानपुर में अलग-अलग पंचायतों में कंपनी के द्वारा 23 लोगों को केयर टेकर के तौर पर रखा गया था. एक जनवरी 2015 से यहां केयर टेकर्स ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सुरक्षा का काम अपने जिम्मे लिया.
शुरुआत में इन्हें समय पर वेतन मिल जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें देरी होने लगी. यहां काम करने वाले राजेश यादव, पंकज कुमार, विष्णुदेव यादव, विजय सिंह, दीपक प्रसाद, जितेंद्र मांझी, राजकिशोर यादव, रामोतार मांझी, देवशरण कुमार, मालो देवी, विजय कुमार, आनंद कुमार, उमेश कुमार, रामकिशोर सिंह ने बताया कि कंपनी से जब पैसे मिलने में देरी होने लगी, तो इन्होंने कंपनी से जुड़े लोगों से संपर्क किया. इसकी शिकायत पीएचइडी के अधिकारियों से की गयी. इसके बाद कंपनी ने करीब 18 माह का भुगतान किया, लेकिन अभी भी यहां उक्त कर्मियों का 30 माह का भुगतान कंपनी ने नहीं किया है.
कहते हैं कंपनी के अधिकारी
केयर टेकरों का भुगतान इस सप्ताह में हो जायेगा. कंपनी ने कई महीनों का पेमेंट दिया है. हमें भी केयर टेकरों की चिंता है.
भास्कर, इनवैरोटेक ईस्ट प्राइवेट लिमिटेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




