शादी में भाग लेकर सभी लौट रहे थे बोकारो, गया में सड़क हादसा, पांच की मौत

Updated:
विज्ञापन

मरनेवालों में औरंगाबाद के, सभी एक परिवार के गया/औरंगाबाद : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर नवगढ़ गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में औरंगाबाद जिले के ओबरा थाने के लबदना गांव के सच्चिदानंद सिंह, उनकी पत्नी […]

विज्ञापन

मरनेवालों में औरंगाबाद के, सभी एक परिवार के

आपके शहर में

विज्ञापन

गया/औरंगाबाद : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर नवगढ़ गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में औरंगाबाद जिले के ओबरा थाने के लबदना गांव के सच्चिदानंद सिंह, उनकी पत्नी शीला देवी, भतीजा सौरभ कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह, इनकी पत्नी माया देवी व तीन वर्षीय बेटा इशू कुमार शामिल हैं. सच्चिदानंद सिंह भतीजी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए लबदना गांव आये थे. वह अपने पूरे परिवार के साथ कार से पैतृक गांव लबदना से बोकारो जा रहे थे.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काफी तेज गति से चल रही थी और इसी बीच जीटी रोड के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गये और सभी लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना पाकर जब मृतकों के परिजन थाना पहुंचे, तो वहां का माहौल गमगीन हो गया. थाना परिसर में परिजनों की चीत्कार से हर किसी का दिल दहल रहा था. इस दर्दनाक घटना को देखने के बाद उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू आ गये. आमस थानाध्यक्ष रामाकांत तिवारी ने बताया कि मरनेवाले सभी लोग औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना के लबदना गांव के रहनेवाले थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन