गया : पेंशन के लिए दी तीन हजार रुपये की घूस, और मांगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 6:01 AM
गया : 30 वर्ष से अधिक नगर निगम में नौकरी की. नौकरी के दौरान सभी के आदेश का पालन किया. ज्यादातर काम कमिश्नर आवास पर माली के तौर पर डिप्टेशन में कराया गया. अब रिटायरमेंट के पैसे के लिए निगम स्थापना शाखा के कर्मचारी घूस मांग रहे हैं. इसके लिए पहले तीन हजार रुपये राजकुमार […]
गया : 30 वर्ष से अधिक नगर निगम में नौकरी की. नौकरी के दौरान सभी के आदेश का पालन किया. ज्यादातर काम कमिश्नर आवास पर माली के तौर पर डिप्टेशन में कराया गया. अब रिटायरमेंट के पैसे के लिए निगम स्थापना शाखा के कर्मचारी घूस मांग रहे हैं. इसके लिए पहले तीन हजार रुपये राजकुमार व अन्य कर्मचारियों को दिये भी.
पैसा लेने पर सिर्फ फाइल बढ़ाने की बात की जाती है. उक्त बातें 10 माह पहले नगर निगम से रिटायर्ड हुए माली लालू मांझी ने बुधवार को कार्यालय में संवाददाताओं से कही. उक्त कर्मचारी ने कहा कि रिटायर्ड होने से पहले कर्ज लेकर बेटी की शादी की. सोचा था कि रिटायर्ड होने पर मिलनेवाले पैसों से कर्ज चुकता कर दूंगा. लेकिन, रिटायरमेंट के पैसे के लिए भी घूस मांगा जा रहा है.
अब कर्ज देनेवाले काफी तंग कर रहे हैं. निगम में एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि यहां हर रिटायर्ड कर्मचारी व अनुकंपा पर बहाली में पैसा वसूला जाता है. यहां पर अधिकारी से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई ही नहीं होती. इस संबंध में मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को समय पर लाभ देने के लिए संबंधित कर्मचारी को आदेश दिया गया है. कोई कर्मचारी अगर सेवांत लाभ के लिए घूस मांगता है, तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










