आरसीसी सुप्रीमो विनोद मरांडी साथी के साथ हुआ गिरफ्तार

मानपुर (गया) : पुलिस ने गया-नवादा मुख्य मार्ग स्थित कइया पेट्रोल पंप के पास से विगत शुक्रवार को जिन दो युवकों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था, वे नक्सली संगठन आरसीसी के सुप्रीमो विनोद मरांडी उर्फ सुधीर कुमार वर्मा उर्फ नेताजी उर्फ मास्टर साहब व उसके साथी कारू सिंह निकले. पुलिस सूत्रों के […]
मानपुर (गया) : पुलिस ने गया-नवादा मुख्य मार्ग स्थित कइया पेट्रोल पंप के पास से विगत शुक्रवार को जिन दो युवकों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था, वे नक्सली संगठन आरसीसी के सुप्रीमो विनोद मरांडी उर्फ सुधीर कुमार वर्मा उर्फ नेताजी उर्फ मास्टर साहब व उसके साथी कारू सिंह निकले. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कारू सिंह गुरारू थाना क्षेत्र के केतली गांव का रहनेवाला है और वर्तमान में छोटकी नवादा में अपना ठिकाना बनाये हुए है.
वहीं, गुरारू थाना क्षेत्र का डीहा गांव आरसीसी सुप्रीमो का पैतृक गांव है और उसकी पत्नी वर्तमान में मुखिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विनोद मरांडी नीमचक बथानी, गया सदर के अलावा पड़ोसी जिला नवादा में संगठन का विस्तार करने में जुटा है. वह कइया पेट्रोल पंप के समीप किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था.
पुलिस को आशंका है कि मानपुर व वजीरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी-बड़ी कंपनियां निर्माण कार्य में लगी हैं, जिससे वह लेवी वसूलने आया होगा. गेरे व मिर्जापुर में पहाड़ उत्खनन से भी मामला जुड़ा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










