गया : गया जंक्शन पर अवैध वेंडरों का बढ़ रहा कारोबार

रोहित कुमार सिंह, गया : गया रेलवे स्टेशन पर हर रोजकायदे-कानून तोड़े जा रहे हैं. गुटखा-सिगरेट से लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर अवैध वेंडरों द्वारा खुलेआम बासी नाश्ता सहित अन्य सामग्री धड़ल्ले से बेची जा रही है. अवैध वेंडर सीधे तौर पर यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है. इसके अलावा रेलवे […]
रोहित कुमार सिंह, गया : गया रेलवे स्टेशन पर हर रोजकायदे-कानून तोड़े जा रहे हैं. गुटखा-सिगरेट से लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर अवैध वेंडरों द्वारा खुलेआम बासी नाश्ता सहित अन्य सामग्री धड़ल्ले से बेची जा रही है. अवैध वेंडर सीधे तौर पर यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है. इसके अलावा रेलवे परिसर में जहां-तहां पान-मसाला की दुकानें भी खोल दी गयी हैं.
इससे परिसर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसा नहीं है कि इस बात से रेलवे के अधिकारी अंजान हैं. बावजूद इसके वह अपनी नजरें फेर लेते हैं. सूत्रों का कहना है कि इस खेल के पीछे लाखों रुपये की आमद है. इस कारण सब कुछ जानने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




