ePaper

डुमरिया : रसोइयों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Updated at : 07 Feb 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : रसोइयों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

डुमरिया : मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के तत्वावधान में सभी विद्यालयों के रसोइयों की हड़ताल 25 वें दिन भी बुधवार को जारी रही. डुमरिया मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया. रसोइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी ने बताया कि सरकार हमारी […]

विज्ञापन

डुमरिया : मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के तत्वावधान में सभी विद्यालयों के रसोइयों की हड़ताल 25 वें दिन भी बुधवार को जारी रही. डुमरिया मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया. रसोइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी ने बताया कि सरकार हमारी मांग के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है.

ऊपर से संघ को कमजोर करने के लिए शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी द्वारा सेवा मुक्त करने की धमकी दी जा रही है.उन्होंने बताया कि मानदेय का निर्धारण करने, रसोइया का सेवा काल 65 वर्ष करने,आकस्मिक अवकाश देने, आयुष्मान भारत के तहत न्यू पेंशन योजना आदि मांग है.

10 विद्यालयों में नहीं बन रहा मिड-डे-मील : प्रखंड संसाधन केंद्र के वरीय साधनसेवी अशोक कुमार पाठक ने बताया कि विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक की आयोजित गुरु गोष्ठी में 10 विद्यालय में मात्र मीड डे मील नहीं बनने की रिपोर्ट प्राप्त है. बताते चले कि डुमरिया में कुल 131 प्राथमिक व मध्य विद्यालय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन