गया : नशेड़ी बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2019 7:56 AM
गया : एक नशेड़ी बेटे ने पिता को लाठी व ईंट से पीट-पीट कर मार डाला. यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव (मेडिकल कॉलेज के पीछे) की है. इस मामले में पुलिस ने मां के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित बेटे को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आजाद बिगहा […]
गया : एक नशेड़ी बेटे ने पिता को लाठी व ईंट से पीट-पीट कर मार डाला. यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव (मेडिकल कॉलेज के पीछे) की है. इस मामले में पुलिस ने मां के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित बेटे को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आजाद बिगहा निवासी नेपाली मांझी सोमवार की देर रात शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचा.
कुछ बात को लेकर उसका पिता से विवाद हो गया. इस दौरान नेपाली ने पिता फूना मांझी को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया. इस दौरान उसकी मां दुलारी देवी जब बचाने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की. इतने से भी संतोष नहीं हुआ, तो नेपाली ने ईंट से भी पिता पर प्रहार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










