गया : निगम में पिता के बदले बेटा बना रहा हाजिरी!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : नगर निगम में कर्मचारियों के नाम पर हेराफेरी आम बात हो गयी है. करीब तीन दिनों तक चली जांच में कई त्रुटियां सामने आयी हैं. अब निगम में एक नया मामला सामने आया है. इंजीनियरिंग शाखा में हाजिरी बनानेवाले माली पद पर तैनात संजय साव एंबुलेंस पर सवार होकर निगम कार्यालय पहुंचा था. […]
विज्ञापन
गया : नगर निगम में कर्मचारियों के नाम पर हेराफेरी आम बात हो गयी है. करीब तीन दिनों तक चली जांच में कई त्रुटियां सामने आयी हैं. अब निगम में एक नया मामला सामने आया है. इंजीनियरिंग शाखा में हाजिरी बनानेवाले माली पद पर तैनात संजय साव एंबुलेंस पर सवार होकर निगम कार्यालय पहुंचा था.
उस वक्त उसके साथ आये परिजन ने बताया कि संजय कई महीने से टीबी रोग से पीड़ित है.अस्पताल में भर्ती होने के कारण यहां एंबुलेंस से जांच के वक्त लाया गया है. मंगलवार को कार्यालय की हाजिरी रजिस्टर देखने पर ज्ञात हुआ कि संजय बीमारी के दौरान बिना छुट्टी लिए ही काम पर नहीं आ रहा है.
इतना ही नहीं इंजीनियरिंग शाखा में तैनात कर्मचारी की बात मानें, तो संजय के बदले उसका बेटा ही आकर हाजिरी बना देता है. रजिस्टर में संजय की हाजिरी शनिवार तक बना हुआ है. हाजिरी रजिस्टर के आधार पर कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान की बात भी बतायी गयी. नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा कि यहां कोई देखनेवाला नहीं है, सब कुछ एेसे ही चलता है.
गौरतलब है कि सोमवार को कर्मचारियों के भौतिक सत्यापन के दौरान एक सफाई कर्मचारी ने नगर आयुक्त व सफाई प्रभारी को भी पहचानने से इन्कार कर दिया था. इसके साथ ही एक-एक शाखा में बिना जरूरत के ही कई कर्मचारी तैनात किये जाने की बात सामने आयी थी.
इतना ही नहीं यहां अस्थायी कर्मचारियों की संख्या को देख कर बात सामने आ रही है कि यहां पर बिना कोई मानक के ही पंप ऑपरेटर, ड्राइवर व अन्य कर्मचारियों को रखा गया है. इनके रखने के समय सिर्फ पैरवी का ही ख्याल रखा गया है.
जल व्यवस्था व इंजीनियरिंग शाखा में होगी जांच
जांच के दौरान इंजीनियरिंग शाखा व जल व्यवस्था शाखा में अधिक गड़बड़ी सामने आयी है. संजय साव की बात भी सामने आयी है. इसमें जांच की जा रही है. सबसे अधिक गलती शाखा प्रभारी की है. क्योंकि हाजिरी की जांच कर वेतन भुगतान के लिए उनके द्वारा ही भेजी जाता है. पिता की जगह पर बेटे द्वारा हाजिरी बनाना बहुत ही गंभीर मामला है. जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा, नगर आयुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










