खिजरसराय : आपसी विवाद में घंटों उलझे रहे दो पक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खिजरसराय : खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाइपास पर मोटर साइकिल छीनने की सूचना पर ग्रामीणों ने पांच युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. यहां पर शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो कुछ लोग भाग गये. वहीं, एक तरफ के तीन और दूसरी ओर के दो युवक पकड़े गये. कुड़वा पक्ष के लोगों […]
विज्ञापन
खिजरसराय : खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाइपास पर मोटर साइकिल छीनने की सूचना पर ग्रामीणों ने पांच युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. यहां पर शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो कुछ लोग भाग गये. वहीं, एक तरफ के तीन और दूसरी ओर के दो युवक पकड़े गये.
कुड़वा पक्ष के लोगों का कहना था कि मोटर साइकिल छीनने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध कर रहे थे. वहीं सैदपुर के लोगों का कहना था की पहले इन्होंने मोबाइल ले लिये, जिसके विरोधस्वरूप यहां आये थे. बाद में स्थानीय थाना में जाकर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और एक-दूसरे का मोबाइल लौटा दिया.
थाना प्रभारी नागेंद्र पाल ने बताया कि सभी लोग एक-दूसरे को जानते पहचानते थे. इस प्रकरण में पूर्व में लूटकांड में शामिल कुछ लोगों का नाम भी आया था, जिसके कारण पुलिस को काफी माथापच्ची करनी पड़ी, लेकिन यह लूट की घटना नहीं मोबाइल का मामला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन