अपने जुआरी कर्मचारियों के खिलाफ चुप है मगध मेडिकल प्रशासन!, जमानत पर छूटे कर्मचारियों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
Updated at : 10 Nov 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

गया : जुआ खेलते पकड़े गये कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल प्रशासन चुप है. काॅलेज कैंपस में ही जुआ खेलते चार नवंबर को पकड़े गये इन कर्मचारियों को अगले दिन ही जमानत तो मिल गयी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई न करके क्लीन चीट दे दी है. कर्मचारियों के […]
विज्ञापन
गया : जुआ खेलते पकड़े गये कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल प्रशासन चुप है. काॅलेज कैंपस में ही जुआ खेलते चार नवंबर को पकड़े गये इन कर्मचारियों को अगले दिन ही जमानत तो मिल गयी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई न करके क्लीन चीट दे दी है. कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद मगध मेडिकल की हुई बदनामी के बावजूद प्रबंधन का मौन रहना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है.
गौरतलब है कि रात में मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने कैंपस में गश्त के दौरान मगध मेडिकल के कर्मचारी सुरजीत कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, बिट्टू कुमार, अशोक कुमार, अभिषेक कुमार व दो अन्य बाहरी लोगों राज सिंह व मोंटी कुमार को जुआ खेलते पकड़ा. सूत्रों के मुताबिक पकड़े जाने के बाद मगध मेडिकल प्रशासन के कई लोगों ने मामले को मैनेज करने का प्रयास किया, लेकिन वह संभव नहीं हो सका.
मीडिया में आयी खबरों के बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की, लेकिन पांच दिन के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी . सवाल है कि ऐसे अनुशासनहीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न कर अस्पताल प्रबंधन उन्हें संरक्षण क्यों दे रहा है?
कुछ दिन पहले कैंपस में मिला था हथियार
मगध मेडिकल काॅलेज कैंपस में एक नवंबर को अपराधियों के जमावड़ा और हथियार मिलने की बात सामने आयी थी. पुलिस पैट्रोलिंग के दौरान कुछ अपराधी कैंपस में दिखे थे. पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले. वहां पुलिस को एक देशी पिस्तौल और कुछ कारतूस मिले थे. हालांकि पुलिस की सक्रियता की वजह से अगले दिन अपराधियों की पहचान कर ली गयी, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है, लेकिन अपराधियों के कैंपस में होने की सूचना के बाद से ही सभी को सुरक्षा का डर सताने लगा. इस मामले को भी मगध मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने दबाने का प्रयास किया था. प्राचार्य और अधीक्षक दोनों ने मामले में अपनी अनभिज्ञता जाहिर की थी,जबकि उन्हें इसकी लिखित जानकारी दे दी गयी थी.
क्या कहते हैं अधीक्षक
कर्मचारियों के खिलाफ अभी तक हमने कोई कार्रवाई नहीं की है,लेकिन जो भी न्यायसंगत होगा वह कार्रवाई जरूर करेंगे.
डाॅ विजयकृष्ण प्रसाद, अधीक्षक, मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




