जगमगाये घर-आंगन, खूब फूटे पटाखे

Updated:
विज्ञापन

गया : गया में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनायी गयी. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. दीपावली को लेकर हर जगह लोगों में उत्साह देखा गया. गली हो या सड़क या घर की छत हर जगह लोग पटाखा छोड़ते नजर […]

विज्ञापन
गया : गया में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनायी गयी. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. दीपावली को लेकर हर जगह लोगों में उत्साह देखा गया. गली हो या सड़क या घर की छत हर जगह लोग पटाखा छोड़ते नजर आये.
नये कपड़े पहने बच्चों ने इस मौके पर जमकर धमाल किया. कहीं बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ पटाखा फोड़ा तो कहीं कॉलोनियों में अपने हम उम्र के बच्चों के साथ फूलझरी व अनार जलाया. जगह-जगह जगमग करते बल्वों की रोशनी व आसमान में रंग बिरंगे पटाखों से निकलती किरणों से शहर की छठा देखते ही बनी.
गणेश व लक्ष्मी की मंत्रोच्चार के साथ पूजा की : इसके पहले घरों व प्रतिष्ठानों में शाम में धन की देवी लक्ष्मी व भगवान गणेश की मंत्रोच्चार के साथ पूजा हुई. भगवान को नये वस्त्र पहनाये गये व उन्हें फूल मालाओं से सजाया गया. इसके बाद धान, लावा व मिठाइयों का भोग लगाया गया. साथ ही धन के देवता कुबेर की भी पूजा हुई. लड़कियों ने लकड़ी व थर्मोकॉल से बने घरौंदा में पूजा की व मिठाइयां चढ़ाई. घरौंदा को बहुत ही सुंद��� ढंग से सजाया गया था. इसके बाद आरती हुई. पहले से तैयार रखे ढिबरी व मोमबत्ती से पूरे घर को सजाया गया.
धूम-धड़ाम का शोर रहा हर ओर
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पटाखा छोड़ने का समय रात्रि आठ बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक ही था. लेकिन इस निर्देश का पालन कहीं नहीं हुआ. छह बजे से ही पटाखा छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात्रि तक चला. गली हो या माेहल्ला हर जगह पटाखों का शोर खूब सुनाई दिया. किसी घर के छत से कभी रॉकेट की छूटने की आवाज आती तो कहीं से अनार से निकलती रंग बिरंगी किरणें दिखायी देती. दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां जाकर भी कई लोगों ने इस पर्व को मनाया.4 सोशल साइट्स पर भी दीपावली के पटाखें व फैमिली पीक को लोगों ने खूब पोस्ट किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन