उपाध्यक्ष के खिलाफ जिला पर्षद कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2018 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

गया : जिला पर्षद के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पासवान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज जिला पर्षद कर्मी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. बिहार राज्य जिला पर्षद कर्मचारी महासंघ के संयोजक दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि बीते दिनों पर्षद के उपाध्यक्ष ने कर्मचारी एसएम कौसर के साथ मारपीट व गाली गलौज […]
विज्ञापन
गया : जिला पर्षद के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पासवान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज जिला पर्षद कर्मी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. बिहार राज्य जिला पर्षद कर्मचारी महासंघ के संयोजक दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि बीते दिनों पर्षद के उपाध्यक्ष ने कर्मचारी एसएम कौसर के साथ मारपीट व गाली गलौज की थी.
पीड़ित कर्मचारी द्वारा इसके विरुद्ध सिविल लाइन थाना व उप विकास आयुक्त को आवेदन भी दिया गया था. दो दिन बीतने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं होने से सभी जिला पर्षद कर्मचारी नाराज हैं. उपाध्यक्ष श्री पासवान के विरुद्ध जब तक कार्यवाही नहीं होती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.
इधर उपाध्यक्ष राजेश कुमार पासवान ने अपने ऊपर लगाये गये सभी आरोपों को निराधार बताया है.उन्होंने कहा है कि इसकी निष्पक्ष जांच करायी जाये तो स्थिति साफ हो जायेगी. उन्होंने डीएम व उप विकास आयुक्त से जांच कराने की मांग भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




