छठ घाटों को ठीक-ठाक करने का काम हुआ शुरू

Updated:
विज्ञापन

गया : शहर के विभिन्न छठ घाटों पर नगर निगम की ओर से सफाई शुरू करा दी गयी है. इसके लिए राय बिंदेश्वरी घाट, पितामहेश्वर घाट, ब्राह्मणी घाट आदि जगहों पर सफाई के लिए मजदूर व जेसीबी मशीन को लगाया गया है. सफाई प्रभारी दिनकर प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों स्टैंडिंग कमेटी की बैठक […]

विज्ञापन
गया : शहर के विभिन्न छठ घाटों पर नगर निगम की ओर से सफाई शुरू करा दी गयी है. इसके लिए राय बिंदेश्वरी घाट, पितामहेश्वर घाट, ब्राह्मणी घाट आदि जगहों पर सफाई के लिए मजदूर व जेसीबी मशीन को लगाया गया है. सफाई प्रभारी दिनकर प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने आदेश दिया था कि दीपावली तक ही सभी घाटों पर तैयारी पूरी कर ली जाये.
डिप्टी मेयर के आदेश के बाद ही घाटों पर काम लगा दिया गया है. दीपावली में घरों से कचरा अन्य दिनों से दोगुना निकल रहा है. उन्होंने बताया कि अभी से ही छठ पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई व कुंड बनाने का काम किया जा रहा है, ताकि पूजा के समय महज कुछ अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगा कर दोबारा सफाई करा ली जायेगी. फिलहाल निगम के पास संसाधन व कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है. कर्मचारी भी बेहतर काम करने में पूरी तौर से सक्षम हैं.
नदी में नगर पंचायत खोदेगा कुंड
बोधगया. छठ पर्व को लेकर बोधगया नगर पंचायत द्वारा विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी. नदी में पानी नहीं रहने की स्थिति में विभिन्न घाटों के सामने नदी में कुंड खोदा जायेगा. कुंड खोदने का काम दीपावली के बाद शुरू कर दिया जायेगा. बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई.
बैठक में निर्णय किया गया कि छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किये जायेंगे. बैठक में आवास योजना व शौचालय निर्माण के मसले पर भी चर्चा की गयी. लाभुकों के बकाया रुपये का भुगतान करने पर सहमति बनी. नगर पंचायत की अध्यक्षा बेलमंती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, सदस्य रामसेवक सिंह, अनिता देवी व कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन