दो थानों के विवाद में फंसा हत्या का मामला
Updated at : 01 Nov 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनकपुर मुहल्ले का रहने वाला युवक गौरव कुमार उर्फ ऋषि कुमार की हत्या की घटना के करीब पंद्रह दिन बीत गये. बावजूद इसके अब तक किसी भी थाने में मारे गये युवक से संबंधित मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है. मृतक के भाई राजेश कुमार ने हत्या का आवेदन […]
विज्ञापन
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनकपुर मुहल्ले का रहने वाला युवक गौरव कुमार उर्फ ऋषि कुमार की हत्या की घटना के करीब पंद्रह दिन बीत गये. बावजूद इसके अब तक किसी भी थाने में मारे गये युवक से संबंधित मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है. मृतक के भाई राजेश कुमार ने हत्या का आवेदन मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी है.
इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि युवक की लाश रेलवे ट्रेक पर मानपुर मल्लाह टोली के पास से मिली है. रेलवे के अधीन लाश रहने के कारण आवेदन को रेलवे थाना को सौंप दिया गया है. रेलवे में युवक का मामला दर्ज होनी चाहिए. इधर रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि हत्या रेलवे लाइन पर नहीं की गयी है.
उसकी हत्या कहीं और कर शव को रेलवे ट्रेक के पास रख दिया गया है. मुफस्सिल थाने को एफआइआर दर्ज कर हत्या मामले का खुलासा करना चाहिए था. गौरतलब है कि पिछले 13 अक्तूबर की देर रात अपराधियों ने ऋषि की हत्या कर अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर लाश को रख दिया था.
मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया था. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मेडिकल कॉलेज से आ चुकी है फिर भी पुलिस द्वारा किसी थाने में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस की इस रवैये से मारे गये युवक के परिजन परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




