आज भी छाये रहेंगे बादल हाे सकती है बारिश भी, आेड़िशा में आये तूफान ‘तितली’ का आंशिक प्रभाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : करीब महीनेभर बाद माैसम का रुख बदला आैर नरमी आयी. आेड़िशा में आये तूफान ‘तितली’ का आंशिक असर गया में भी दिखा. गुरुवार काे आसमान में बदली छाने के साथ हल्की बारिश भी रुक-रुक कर हाेती रही. शहर के आसपास खासकर झारखंड से सटे प्रखंडाें में बारिश कुछ ज्यादा ही हुई. बारिश हाेने […]
विज्ञापन
गया : करीब महीनेभर बाद माैसम क��� रुख बदला आैर नरमी आयी. आेड़िशा में आये तूफान ‘तितली’ का आंशिक असर गया में भी दिखा. गुरुवार काे आसमान में बदली छाने के साथ हल्की बारिश भी रुक-रुक कर हाेती रही. शहर के आसपास खासकर झारखंड से सटे प्रखंडाें में बारिश कुछ ज्यादा ही हुई. बारिश हाेने से किसानाें के चेहराें पर खुशी देखी गयी.
बारिश नहीं हाेने की वजह से धान के खेताें में दरार पड़ने लगे थे. धान की फसलें या ताे पीले पड़ने लगे थे या फिर सूखने लगे थे. अभी धान की फसल में बालियां निकलने का समय है. ऐसे में पाैधे की जड़ाें में पानी या नमी नहीं हाेने की वजह से बालियां नहीं निकल पा रही हैं. माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक शुक्रवार काे माैसम में स्थिरता बनी रहने की संभावना जतायी जा रही है.
आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने के साथ बारिश हाेने की भी संभावना है. आैर, यह बारिश ‘तितली’ के प्रकाेप की वजह से है. लेकिन, किसानाें के लिए यह बारिश रामवाण की तरह है. शहर में बारिश हाेने से सड़कें गीली हाे गयीं. कई सड़काें पर ताे कीचड़ फैल जाने की वजह से चलने में परेशानी हाे रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन