आउट सोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि व सफाई पर्यवेक्षक आपस में भिड़े

Updated:
विज्ञापन

गया : पितृपक्ष मेले के दौरान नौ वार्डों में सफाई के लिए प्राइवेट कंपनी को जिम्मेदारी दी गयी है. निगम द्वारा पहले से काम कर रहे दैनिक मजदूरी के लेबर को भी प्राइवेट कंपनी के काम में लगा दिया गया है. इसका पेमेंट भी प्राइवेट कंपनी को करना है. गुरुवार दोपहर विष्णुपद के पास प्राइवेट […]

विज्ञापन
गया : पितृपक्ष मेले के दौरान नौ वार्डों में सफाई के लिए प्राइवेट कंपनी को जिम्मेदारी दी गयी है. निगम द्वारा पहले से काम कर रहे दैनिक मजदूरी के लेबर को भी प्राइवेट कंपनी के काम में लगा दिया गया है. इसका पेमेंट भी प्राइवेट कंपनी को करना है. गुरुवार दोपहर विष्णुपद के पास प्राइवेट कंपनी (डीइएसपीएल) के प्रतिनिधि शिखर कुमार व सफाई पर्यवेक्षक अनंत मिश्रा आपस में भिड़ गये.
प्रतिनिधि का कहना था कि निगम से आये लेबरों से सिर्फ हाजिरी बनवायी जा रही है. काम से हर वक्त गायब ही रहते हैं. अक्षयवट व श्मशानघाट रोड में कहीं भी निगम से मिले कर्मचारी काम पर नहीं हैं. इस पर निगम के सफाई पर्यवेक्षक ने कहा कि हर दिन काम पर रहते हैं. खाना खाने गये होंगे.
इस पर प्रतिनिधि ने कहा कि गया नगर निगम ही है जहां पांच घंटे की ड्यूटी ली जाती है. हमारे लेबर आठ घंटे का काम करते हैं. इस पर सफाई पर्यवेक्षक आग बबूला हो गये और देख लेने की बात तक कह दी. वहां पर मौजूद निगम कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर समझौता कराया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन