सभी पुलिस उपाधीक्षकों से हिसाब लेंगे डीआइजी

Updated at : 07 Jun 2014 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
सभी पुलिस उपाधीक्षकों से हिसाब लेंगे डीआइजी

गया: गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा व अरवल जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) द्वारा पिछले छह माह (नवंबर 13 से अप्रैल 14) में किये गये कार्यो का हिसाब-किताब डीआइजी बच्चू सिंह मीणा लेंगे. इस बाबत डीआइजी पांचों जिले के डीएसपी के साथ 10 व 12 जून को अपने कार्यालय में बैठक करेंगे. इस बाबत डीआइजी ने […]

विज्ञापन

गया: गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा व अरवल जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) द्वारा पिछले छह माह (नवंबर 13 से अप्रैल 14) में किये गये कार्यो का हिसाब-किताब डीआइजी बच्चू सिंह मीणा लेंगे.

इस बाबत डीआइजी पांचों जिले के डीएसपी के साथ 10 व 12 जून को अपने कार्यालय में बैठक करेंगे. इस बाबत डीआइजी ने पांचों जिलों के एसपी को सभी डीएसपी के दायित्वों व उनकी जिम्मेवारियों से अवगत कराते हुए एक पत्र भेजा है. पत्र में डीआइजी ने डीएसपी के कामकाज के लिए एक समय सीमा निर्धारित की है. डीआइजी हर डीएसपी से वन-टू-वन बातचीत करेंगे और जिम्मेवारियों से संबंधित टिप्स देंगे.

डीआइजी ने बताया कि पिछले कुछ माह में मगध के पांचों जिले में हुए संगीन अपराधों की समीक्षा की. इस मामलों में डीएसपी की भूमिका नगण्य प्रतीत होती मिली. घटना के साथ ही मामले का सुपरविजन कर लेना है, ताकि घटना से संबंधित साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध हो सके. लेकिन, डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा तीन-तीन माह बाद भी घटनास्थल का जायजा नहीं लेने की शिकायत मिली है.

कुछ केसों के सुपरविजन रिपोर्ट में पुलिस पदाधिकारी द्वारा लिखा गया है कि घटना सत्य है, पर सूत्रहीन है. डीआइजी ने बताया कि यह कैसे संभव है. घटना हुई है तो उससे जुड़ा कोई न कोई सूत्र हर हाल में होगा, जिससे घटना का खुलासा हो सके. अगर ऐसा नहीं किया जा रहा है, तो यह पुलिस पदाधिकारी की नाकामी है. डीआइजी ने बताया कि ऐसे ही कई बिंदुओं पर डीएसपी से पूछताछ होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन