ePaper

हथियार के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 08 Sep 2018 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

गया : जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र स्थित बादिलबीघा गांव में शुक्रवार की रात हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के ही दो लोगों ने महिला को अकेले पा कर उसके घर में घूस गये. उसके बाद हथियार के बाल पर बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म […]

विज्ञापन

गया : जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र स्थित बादिलबीघा गांव में शुक्रवार की रात हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के ही दो लोगों ने महिला को अकेले पा कर उसके घर में घूस गये. उसके बाद हथियार के बाल पर बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया. वहीं, इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपित ललन साव को घटना की रात ही गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पीड़िता अपने बयान में पुलिस को बताया की गांव के ही ललन साव और उपंद्र यादव रात 11 बजे घुस कर हथियार का भय दिखाते हुए दोनों ने दुष्कर्म किया. घटना के वक्त मेरे पति घर से बाहर किसी काम से गये हुए थे़ पति को घर आता देख दुष्कर्मी भागने लगे. उसके बाद रात में ही थाना जा कर थानाप्रभारी को घटना की जानकारी दी. जिसे बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया की इस मामले में दो के विरुद्ध दुष्कर्म किये जाने का मामला थाना में दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन