माड़नपुर के अंडा व्यवसायी से पांच लाख की मांगी रंगदारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : शहर के एक अंडा व्यवसायी से फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने व पैसा नहीं देने पर जान मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. अंडा व्यवसायी ने इस संबंध में कोतवाली थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पंचायती अखाड़ा में अंडा के थोक व्यापारी […]
विज्ञापन
गया : शहर के एक अंडा व्यवसायी से फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने व पैसा नहीं देने पर जान मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. अंडा व्यवसायी ने इस संबंध में कोतवाली थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पंचायती अखाड़ा में अंडा के थोक व्यापारी व माड़नपुर के प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि गुरुवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर था. करीब 12 बजे 9934453405 नंबर से फोन आया. फोन रिसीव करते ही दूसरी ओर से गालियां दी जाने लगी.
उस वक्त मोबाइल का नेटवर्क बेहतर नहीं होने के कारण आवाज स्पष्ट नहीं आ रही थी. रात में करीब 12:35 पर दोबारा फोन आया तो उसे रिसीव नहीं किया. लगातार फोन आने पर रिसिव किया तो फोन करनेवाले ने गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की भी धमकी दी. फोन करनेवाले की बातें मोबाइल में रिकॉर्ड है.
गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी एक बार पैसा मांगे जाने से संबंधित फोन आया था. उस वक्त सोचा था कि कोई मजाक कर रहा है. उसके बाद पिछले दिनों घर जाते वक्त गोदावरी रोड में 2.25 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिये थे. उन्होंने कहा कि फोन करनेवाले अपराधी ने ही लूट की घटना को भी अंजाम दिया है. इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि फोन पर रंगदारी मांगने संबंधित आवेदन अंडा व्यवसायी को दिया है. फोन नंबर का डिटेल का पता लगाया जा रहा है.कार्रवाई की जायेगी.
एमआर से रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दर्ज
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव निवासी एमआर दीपक कुमार से गंजास गांव के दो लोगों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. दीपक पेशे से एमआर हैं. पैसा नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी है. इस बात से भयभीत एमआर ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है. गौरतलब है कि गया शहर में रह कर एमआर का काम करते हैं.
उन्होंने बताया कि दस दिन पहले उनके पिता संजय सिंह ने गंजास गांव के रहने वाले चंद्रदेव यादव को सात कट्टा जमीन बेची है. जमीन बेचने के बाद गांव के ही रहनेवाले डबलू यादव व उसके मामा रामदयाल यादव ने उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी. पैसे की मांग को लेकर आरोपितों ने मारपीट भी की है. इधर पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन