यौनाचार के शिकार बच्चे पुलिस सुरक्षा में भेजे गये असम
गया : बोधगया स्थित प्रज्ञा ज्योति मेडिटेशन सेंटर में अप्राकृतिक यौनाचार के शिकार हुए बच्चे मंगलवार को जीआरपी पुलिस की सुरक्षा में असम उनके घर भेजे गयेे. इन बच्चों के साथ रहे उनके अभिभावकों ने कहा कि वे अब असम में ही अपने बच्चों की सही तरीके से परवरिश करेंगे. साथ ही यह भी कहा […]
गया : बोधगया स्थित प्रज्ञा ज्योति मेडिटेशन सेंटर में अप्राकृतिक यौनाचार के शिकार हुए बच्चे मंगलवार को जीआरपी पुलिस की सुरक्षा में असम उनके घर भेजे गयेे. इन बच्चों के साथ रहे उनके अभिभावकों ने कहा कि वे अब असम में ही अपने बच्चों की सही तरीके से परवरिश करेंगे. साथ ही यह भी कहा कि वे चाहेंगे कि दोषियों के खिलाफ कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में किसी दूसरे बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो. इसके पहले सभी बच्चे जीआरपी थाना लाये गये.
आपके शहर में
यहां रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों से बातचीत की. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन बच्चों को भेजे जाने संबंधी सभी कागजातों को देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए