बधाई हो बधाई, घर-घर जन्मे कन्हाई

परैया : प्रखंड के बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. परैया मुख्य बाजार में नवयुवक संघ के युवकों द्वारा सोमवार को विशेष झांकी निकाली गयी. भगवान श्री कृष्ण व बलराम की वेशभूषा धारण किये बच्चों […]
परैया : प्रखंड के बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. परैया मुख्य बाजार में नवयुवक संघ के युवकों द्वारा सोमवार को विशेष झांकी निकाली गयी. भगवान श्री कृष्ण व बलराम की वेशभूषा धारण किये बच्चों की यह झांकी मुख्य बाजार, उत्तरी बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय के निकट पहुंची. वहीं चौक स्थित शिव मंदिर पर स्थानीय युवा दीपू, कुणाल, दीपक व आलोक द्वारा श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गयी. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया.
यहां काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के दर्शन को उमड़े. इस अवसर पर गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें दखनेर निवासी गायक चंदन कुमार व अजय कुमार ने भजन प्रस्तुत किये. वहीं प्रखंड स्थित दखनेर गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर चौबीस घंटे के अष्टयाम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों के साथ महिलाओं व बच्चों की भागीदारी भी देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










