साइकिल का हैंडल पेट में लगा, अंदर फटी आंत; गया जी में मासूम का समय पर इलाज भी नहीं हुआ, दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

स्कूल में सहपाठियों के साथ सागर की तस्वीर

गया जी के परैया में एक 12 वर्षीय बच्चे की साइकिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पेट में गहरी चोट लगने से बच्चे की आंत फट गई थी. परिजनों का आरोप है कि ग्रामीण चिकित्सक ने समय पर सही इलाज नहीं दिया, जिससे बच्चे की जान चली गई.

विज्ञापन

Paraiya Child Death Case Gaya Ji (रंजन कुमार सिन्हा) : गया जी जिले के परैया स्थित रमना गांव में साइकिल से गिरकर घायल हुए 12 वर्षीय बच्चे सागर कुमार की शुक्रवार रात पटना ले जाने के दौरान मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले घर के पास साइकिल चलाने के दौरान सागर अनियंत्रित होकर गिर गया था, और इस दौरान साइकिल का हैंडल सीधे उसके पेट में लग गया जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोट आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिजन उसे रमना स्थित एक स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये. परिजनों का आरोप है कि उक्त ग्रामीण डॉक्टर तीन दिनों तक उसे केवल पेट दर्द की दवा देता रहा और स्थिति की गंभीरता को छिपाता रहा, जिससे बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

मगध मेडिकल अस्पताल में आंत फटने का खुलासा

जब बच्चे का दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया, तो परिजन उसे गया जी स्थित मगध मेडिकल अस्पताल ले गये. वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि चोट के कारण बच्चे की आंत फट चुकी है, और स्थिति की चिंताजनक गंभीरता को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया.

पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

मगध मेडिकल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया था, लेकिन पटना ले जाने के क्रम में शुक्रवार की रात रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.

Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

विद्यालय में शोक सभा और श्रद्धांजलि

सागर ललन स्मारक मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था. शनिवार को विद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन कर उसे श्रद्धांजलि दी गयी, और प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने छात्र के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि समय पर सही इलाज न मिलने के कारण एक मेधावी छात्र की जान चली गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन