नहीं तोड़ी गयी छत की अवैध ढलाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 4:48 AM
विज्ञापन
उत्तर मानस कुंड शीतला मंदिर के भीतर अवैध रूप से की गयी है छत की ढलाई पितृपक्ष मेला क्षेत्र का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण गया : 23 सितंबर से शुरू हाेनेवाले पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने सीताकुंड, पितामहेश्वर, रामशिला व प्रेतशिला क्षेत्र का बुधवार […]
विज्ञापन
उत्तर मानस कुंड शीतला मंदिर के भीतर अवैध रूप से की गयी है छत की ढलाई
पितृपक्ष मेला क्षेत्र का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण
गया : 23 सितंबर से शुरू हाेनेवाले पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने सीताकुंड, पितामहेश्वर, रामशिला व प्रेतशिला क्षेत्र का बुधवार काे भ्रमण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीता कुंड में टूटे हुए सभी पेवर ब्लॉक की तीन दिनों के अंदर मरम्मत कराने, सीता कुंड से नदी में जाने की सीढ़ियों पर रेलिंग लगवाने, पानी की टंकी की साफ-सफाई व टंकी की मरम्मत कराने, लाइटाें की मरम्मत कराने, दीवारों व मंदिरों का रंग-रोगन व पेंटिंग कराने का निर्देश दिया. पर्यटन विभाग द्वारा अर्धनिर्मित यात्री शेड, शौचालय, चेंजिंग रूम, प्याऊ को देख कर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की. उन्हाेंने निर्देश दिया कि काम में तेजी लाएं वरना कार्रवाई की जायेगी.
अतिक्रमण कर लगायी गयी दुकानों को हटवाने का दिया निर्देश : उन्होंने निगम के अधिकारी को निर्देश दिया कि सीता कुंड में जो अतिक्रमण कर दुकानें लगायी गयी हैं, उन्हें जल्द-से-जल्द हटवायें. इसके बाद डीएम ने पितामहेश्वर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उत्तर मानस कुंड शीतला मंदिर के भीतर अनाधिकृत रूप से छत की ढलाई कराने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया. डीएम ने पहले भी उक्त अनाधिकृत ढलाई को तोड़ने का निर्देश दिया था. डीएम के निर्देश के बावजूद उक्त ढलाई को अब तक नहीं तोड़ा गया है. डीएम ने उत्तर मानस कुंड के चारों तरफ पेंटिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि अतिरिक्त मजदूर लेकर स्पेशल अभियान चलाकर नदी की साफ-सफाई करायें.
प्रेतशिला में भी देखा व्यवस्था का हाल : इसके बाद डीएम-एसएसपी ने रामशिला का निरीक्षण किया. उन्होंने रामशिला तालाब की पेंटिंग करवाने का निर्देश दिया. इसके बाद प्रेतशिला पहुंचे डीएम ने वहां के तालाब की साफ-सफाई कराने के अलावा चापाकल की मरम्मत, शौचालय की मरम्मत व लाइटों की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया. इस अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारी माैजूद थे.
सुविधाओं से भरपूर दिखेगा पितृपक्ष मेला क्षेत्र
दुर्व्यवहार होने पर कर्मचारी ई-मेल से कर सकेंगे शिकायत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










