गया : प्रशासन फेल, अपराधियों का बढ़ा मनोबल : जीतनराम मांझी

गया : राज्य में पूरी तरह प्रशासनिक तंत्र फेल हो गया है. आपराधिक वारदात को अंजाम देने में अपराधी नहीं हिचक रहे हैं. कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गयी है. अब यहां कोई सुरक्षित नहीं रहा है. उक्त बातें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहीं. उन्होंने कहा […]
गया : राज्य में पूरी तरह प्रशासनिक तंत्र फेल हो गया है. आपराधिक वारदात को अंजाम देने में अपराधी नहीं हिचक रहे हैं. कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गयी है. अब यहां कोई सुरक्षित नहीं रहा है. उक्त बातें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहीं.
उन्होंने कहा कि एक माह का समय बीतने के बाद भी गिरधारी फोर्ड के मालिक के घर हुई डकैती की घटना का उद्भेदन पुलिस अब तक नहीं कर सकी है, जबकि यहां से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व अन्य संभावित कारण भी उपलब्ध करा दिये गये हैं. अधिकारी से लेकर सत्ताधारी दल के नेता सूबे में कानून के राज का राग अलाप रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




