जेलों में छापेमारी, सिम कार्ड, मोबाइल चार्जर व कनेक्टर किये गये बरामद

Updated at : 12 Aug 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
जेलों में छापेमारी, सिम कार्ड, मोबाइल चार्जर व कनेक्टर किये गये बरामद

अधिकारियों ने जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया/शेरघाटी : गया केंद्रीय कारागार व शेरघाटी उपकारा में अधिकारियों ने शनिवार की सुबह छापेमारी की. डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश पर जेल में औचक निरीक्षण किया गया है. पिछले दिनों जेल की जांच-पड़ताल होने के कारण इस बार कुछ खास चीजें यहां नहीं […]

विज्ञापन

अधिकारियों ने जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला

गया/शेरघाटी : गया केंद्रीय कारागार व शेरघाटी उपकारा में अधिकारियों ने शनिवार की सुबह छापेमारी की. डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश पर जेल में औचक निरीक्षण किया गया है. पिछले दिनों जेल की जांच-पड़ताल होने के कारण इस बार कुछ खास चीजें यहां नहीं मिली हैं. जेल के अंदर से एक सिम कार्ड, मोबाइल चार्जर व एक कनेक्टर मिला है. इसके साथ ही कुछ वार्डों में खाने-पीने के सामान, खैनी व गुटखा मिला है. इन सब सामान के लिए जेल अधिकारी को सतर्क रहने को कहा गया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस पदाधिकारी के अलावे 35 महिला व 35 पुरुष जवान लगाये गये थे. इस मौके पर सिटी एसपी अनिल कुमार, सदर एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा, सिटी डीएसपी राजकुमार साह मौजूद थे. शेरघाटी उपकारा में एसडीओ उपेंद्र पंडित व डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने औचक छापेमारी की. कैदी वार्ड के बाहर से दो मोबाइल, दो चार्जर, तीन सिम व मोबाइल नंबर की सूची मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन