गया: संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले सुधीर जैन के आकस्मिक निधन पर म्यूजिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने शोक जताया.
अरुण सिंह, कुमार अश्विनी, अरुण कुमार अंटू, बबलू गुप्ता, नवीन सिन्हा, शशि सिन्हा, मार्शल, कन्हाई, जितेंद्र बिहारी, सुजीत, अरविंद, टिंकू, पप्पू सुदामा व चंदन भारती ने इसे अपूरणीय क्षति बताया. श्री भारती ने बताया कि सगीत की दुनिया में पिछले 20 वर्षो से अधिक समय से सुधीर जुड़े हुए थे. नेत्रहीन होते हुए भी संगीत पर सुधीर की अच्छी पकड़ थी.
इधर, कलाकारों ने उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. शोक व्यक्त करनेवालों में प्रमोद कुमार सिन्हा, शिव कुमार, अशोक, कृष्णा, लालू, कुमार अश्विनी, संजय सिन्हा, राजा आदि शामिल थे.