कब पूरा होगा सड़क का सपना, चिरियामा में बेहतर रास्ते का हो रहा इंतजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अतरी : सूबे के हर गांव गली को पक्की सड़क देने वाली प्रदेश सरकार का दावा फिलहाल अतरी प्रखंड के चिरियामा की कच्ची सड़क देखने के बाद खोखला साबित हो रहा है. प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव के लोग आजादी के 70 साल के बाद भी पक्की सड़क […]
विज्ञापन
अतरी : सूबे के हर गांव गली को पक्की सड़क देने वाली प्रदेश सरकार का दावा फिलहाल अतरी प्रखंड के चिरियामा की कच्ची सड़क देखने के बाद खोखला साबित हो रहा है. प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव के लोग आजादी के 70 साल के बाद भी पक्की सड़क की आस लगाये बैठे हैं. उक्त गांव के करीब तक आधी अधूरी सड़क तो पहुंच चुकी है.
परंतु, गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदतर है. रास्ते से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों को काफी दुशवारियों का सामना करना पड़ता है. हालत यह है कि स्कूली बच्चों व शिक्षकों को हाथ में चप्पल लेकर जाने पर मजबूर होना पड़ता है. इससे उनके सारे कपड़े भी गंदे हो जाते हैं. गांव के निवासी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के समय इसी सड़क को बना देने का दावा कर प्रतिनिधि वोट मांग लेते हैं और जीतने के बाद उनके दर्शन तक नहीं होते.
नीमचक बथानी के एसडीओ, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री कार्यालय को भी आवेदन भेजा गया है. लेकिन, अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोक शिकायत निवारण अधिकारी के समक्ष भी शिकायत की गयी. लेकिन, आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. उन्होंने बताया कि इस रास्ते की स्थिति इतनी खराब है कि बीमार व्यक्ति को खटिया पर टांग पर तीन किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं. लोगों को अपनी बाइक आधे रास्ते में खड़ी कर पैदल जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कोई तो बता दे, यह सड़क कब बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










