गया : दो वर्ष की बच्ची से रेप, गिरफ्तार
Updated at : 11 Jul 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

गया : शहर के माड़नपुर मुहल्ले में दो वर्ष की बच्ची के साथ घर में काम कर रहे मजदूर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. लोगों ने आरोपित की जम कर धुनाई कर विष्णुपद थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि आरोपित को […]
विज्ञापन
गया : शहर के माड़नपुर मुहल्ले में दो वर्ष की बच्ची के साथ घर में काम कर रहे मजदूर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. लोगों ने आरोपित की जम कर धुनाई कर विष्णुपद थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि आरोपित को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
माड़नपुर मुहल्ले में मंगलवार को एक मकान से दूसरे मकान में बालू फेंकने का काम माड़नपुर हवेली के पास दलित टोले का रहनेवाला 18 वर्षीय युवक साजन कुमार कर रहा था. जहां वह बालू फेंक रहा था उस घर में दो वर्ष की बच्ची घर के पिछवाड़े में खेल रही थी. लोगों ने बताया कि इस दौरान साजन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने पर परिजनों ने मजदूर से पूछा, तो वह हंसते हुए घर से बाहर निकल गया.
परिजनों ने जब जाकर देखा, तो बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था. बच्ची ने परिजनों को रोते हुए मजदूर की ओर इशारा किया. इसके बाद परिजनों ने उसे पकड़ लिया. आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मजदूर की जम कर धुनाई कर दी. मामला बढ़ते देख कुछ लोगों ने मजदूर को पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




