बराती वाहनों से 40 हजार के जेवर तथा 11 हजार नगद लूटे

Updated:
विज्ञापन

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा के पास शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे सड़क लूटेरों ने सात बराती वाहन से 40 हजार रुपये के जेवर तथा 11 हजार नगद लूट लिया. लुटेरों ने वाहनों का शीशा भी तोड़ दिया. जैसे वाहन भरकट्टा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे, लुटेरों ने शीशा तोड़कर […]

विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा के पास शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे सड़क लूटेरों ने सात बराती वाहन से 40 हजार रुपये के जेवर तथा 11 हजार नगद लूट लिया. लुटेरों ने वाहनों का शीशा भी तोड़ दिया. जैसे वाहन भरकट्टा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे, लुटेरों ने शीशा तोड़कर रोक दिया और लूटपाट शुरू कर दी. वाहन सवार लोगों से मारपीट भी हुई, जिससे वे लोग जख्मी भी हो गये. सूचना मिलने पर बिरनी के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही सङक लूटेरे फरार हो गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन