26 सितंबर से हाेगी 1008 श्रीमद्भागवत कथा

Updated:
विज्ञापन

गया : पितृपक्ष के माैके पर 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक गया के गांधी मैदान में 1008 श्रीमद्भागवत कथा हाेगी. 1008 ब्राह्मणाें द्वारा कथा की जायेगी. तुलसी पीठाधीश्वर, चित्रकुट स्वामी पद्म विभूषण रामभद्राचार्य प्रवचन करेंगे. बुधवार काे केपी राेड स्थित डालमिया सदन में स्वामी रामभद्राचार्य के सहयाेगी श्री वत्स बाल व्यास श्री जय मिश्र […]

विज्ञापन

गया : पितृपक्ष के माैके पर 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक गया के गांधी मैदान में 1008 श्रीमद्भागवत कथा हाेगी. 1008 ब्राह्मणाें द्वारा कथा की जायेगी. तुलसी पीठाधीश्वर, चित्रकुट स्वामी पद्म विभूषण रामभद्राचार्य प्रवचन करेंगे. बुधवार काे केपी राेड स्थित डालमिया सदन में स्वामी रामभद्राचार्य के सहयाेगी श्री वत्स बाल व्यास श्री जय मिश्र ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्हाेंने बताया कि पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य का भागवत कथा सुनने के लिए देश-विदेश से सैकड़ाें लाेग गयाजी आयेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत : श्री जय मिश्र ने ने बताया कि राज्यपाल ने भी कार्यक्रम में आने की सहमति जतायी है आैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी किसी एक दिन आने की बात कही है. प्रवचन हर राेज सुबह साढ़े नाै से दाेपहर एक बजे तक चलेगा. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरत नाट्यम सहित अन्य की प्रस्तुति हाेगी. स्वामी जी चित्रकुट में विकलांग विश्वविद्यालय के जीवनपर्यंत कुलाधिपति भी हैं. इस माैके पर उनके साथ कानपुर के अमित झा, जानकी नंदन पांडेय, नवीन कुमार, अनिरुद्ध कुमार, शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया, विनाेद जसरापुरिया, अनिल स्वामी, मणिलाल बारिक, मुन्नी लाल दूबे समेत अन्य माैजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन