लाखों की ठगी करनेवाला युवक चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 5:30 AM
विज्ञापन
मानपुर : मानपुर व नगर प्रखंड के दर्जनों गांवों में गरीब महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला युवक ग्रामीणों के हत्थे सोमवार की सुबह चढ़ गया. ग्रामीणों ने ठग युवक की जम कर धुनाई की व बुनियादगंज पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों से ठगी करने वाले युवक ने […]
विज्ञापन
मानपुर : मानपुर व नगर प्रखंड के दर्जनों गांवों में गरीब महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला युवक ग्रामीणों के हत्थे सोमवार की सुबह चढ़ गया. ग्रामीणों ने ठग युवक की जम कर धुनाई की व बुनियादगंज पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों से ठगी करने वाले युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव का रहने वाला नागेंद्र कुमार यादव है.
उसके साथ उसका दोस्त मुकेश कुमार मानपुर व नगर प्रखंड के कई गांवों में पापड़, अचार, अगरबत्ती व अन्य कुटीर उद्योग खोलने के नाम पर बैंक से लोक दिलाने का आश्वासन दिया. पुलिस ने बताया कि नागेंद्र ने मानपुर के बकसरीया टोला, डेल्हा, मदारपुर, शादीपुर, अलीपुर , कंडी बिथो के अलावा अन्य आसपास के गांवों में महिलाओं से 500 से 1000 रुपये तक कागजात व आवेदन फार्म पूरा करने के नाम पर लिया. महिलाओं को लोन का भरोसा दिलाने के नाम पर मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेजों का फोटो कॉपी भी लिया.
एक माह पूर्व गांधी मैदान के पास आशीर्वाद बैंक आने को कहा. महिलाएं वहां पहुंच गयीं लेकिन उक्त ठग नहीं पहुंचा. महिलाओं ने जब बैंक में जाकर लोन के संबंध में बात की तो अधिकारी ने अनभिज्ञता जतायी. तब से नागेंद्र फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के आवेदन पर ठगी करने वाले युवक पर एफआइआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










