तिलैया-वारिसलीगंज के बीच चल रहे काम का लिया जायजा

Published at :01 Apr 2018 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
तिलैया-वारिसलीगंज के बीच चल रहे काम का लिया जायजा

गया : हाजीपुर के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रमोद कुमार आचार्य ने शनिवार को तिलैया-वारिसलीगंज के बीच नये विद्युतीकृत रेललाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 28 किलोमीटर है. इस रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन के परिचालन का सफल परीक्षण किया जा चुका है. गया-किऊल सेक्शन के बीच चल […]

विज्ञापन

गया : हाजीपुर के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रमोद कुमार आचार्य ने शनिवार को तिलैया-वारिसलीगंज के बीच नये विद्युतीकृत रेललाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 28 किलोमीटर है. इस रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन के परिचालन का सफल परीक्षण किया जा चुका है. गया-किऊल सेक्शन के बीच चल रहे विद्युतीकरण के काम का ही यह एक हिस्सा है.

गया से तिलैया रेल लाइन का पहले ही विद्युतीकरण किया जा चुका है और इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा मालगाड़ियों को ढोया जा रहा है. यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सुपर थर्मल पावर प्लांट के पास जानेवाली कोयला लोडेड माल ट्रेनों के लिए यह वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी. गया-किऊल रेलखंड दोहरीकरण और विद्युतीकरण से ट्रेनों की गति में काफी हद तक सुधार होगा और झाझा-पटना-मुगलसराय सेक्शन में यातायात में भी कमी आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन