चार दिनों में निगम के दो मजदूरों की हत्या

गया : पिछले चार दिनों के अंदर निगम के दो सफाई मजदूरों की अलग-अलग जगहों पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. जिला पुलिस पहली हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि दूसरी हत्या की घटना सामने आ गयी. गौरतलब है कि पहली हत्या कुंदन कुमार की मंगलवार की सुबह गोलबगीचा […]
गया : पिछले चार दिनों के अंदर निगम के दो सफाई मजदूरों की अलग-अलग जगहों पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. जिला पुलिस पहली हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि दूसरी हत्या की घटना सामने आ गयी. गौरतलब है कि पहली हत्या कुंदन कुमार की मंगलवार की सुबह गोलबगीचा देवी स्थान के पास बीच सड़क पर गोली मार कर दी थी.
उसके बाद गुरुवार की देर रात मुन्ना मांझी की मानपुर इलाके में हत्या कर दी गयी. इससे पहले निगम के ड्राइवर संजय कुमार की बेटी तन्नू की आठ फरवरी को अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. निगम कार्यालय में सुबह से ही चर्चा होती रही कि अपराधी सिर्फ नगर निगम कर्मचारियों को ही टारगेट कर रहे हैं. एक-दो कर्मचारी यह भी चर्चा करते सुने गये कि लगता है कि निगम पर किसी को श्राप पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










