बाढ़ में घिरे भागलपुर के लोगों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, नाव से पहुंचायी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री बांटते रौशन आनंद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद ने भागलपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने नाव के सहारे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर चावल, आटा, दाल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री और सहायता राशि का वितरण किया.

विज्ञापन

Roshan Anand : बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद मंगलवार को बाढ़ प्रभावित भागलपुर पहुंचे. उन्होंने पटना से राहत सामग्री लेकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया.

विज्ञापन

नाव के सहारे पहुंचायी राहत सामग्री

रौशन आनंद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के सहारे पहुंचे. उन्होंने बीच पानी में जाकर जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.

चावल, आटा, दाल समेत बांटी खाद्य सामग्री

राहत सामग्री में चावल, आटा, दाल, आलू, प्याज, नमक, ब्रेड, बिस्कुट और पीने का पानी शामिल था. जरूरत के अनुसार बाढ़ प्रभावित लोगों को ये सामग्री उपलब्ध करायी गयी, ताकि उन्हें बाढ़ के दौरान खाद्य सामग्री के लिए परेशान नहीं होना पड़े.

जरूरतमंदों को दी सहायता राशि

रौशन आनंद ने कुछ जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भी प्रदान की. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है.

भागलपुर सबसे अधिक प्रभावित जिलों में

रौशन आनंद ने कहा कि बिहार के करीब 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें भागलपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में है. इसी कारण वे यहां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन