बिहार डूब रहा, मनोज तिवारी कहां हैं? वायरल वीडियो में सांसद से सवाल, बेटी रीति के ‘बिग बॉस’ पर भी तंज

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसी बीच, भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी से उनकी अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस मुद्दे ने उनकी बेटी रीति तिवारी के 'बिग बॉस 20' में शामिल होने को भी चर्चा में ला दिया है.

विज्ञापन

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 बिहार के 15 जिला के करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों की मुश्किलों के बीच भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में यूजर्स बाढ़ की स्थिति को लेकर मनोज तिवारी की भूमिका और उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उनकी बेटी रीति तिवारी के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

मनोज तिवारी से पूछा- बाढ़ में कहां हैं

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति मनोज तिवारी पर सवाल उठाता नजर आ रहा है. वीडियो में वह कहता है कि चुनाव के दौरान नेता जनता के बीच वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन जब प्रदेश किसी आपदा से जूझ रहा होता है, तो उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े होते हैं.

वीडियो में व्यक्ति बिहार में बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी से सवाल करता है कि जब राज्य के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं, तब वह कहां हैं. इसी दौरान वह मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने का भी जिक्र करता है और इसको लेकर तंज कसता है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट हैं रीति तिवारी

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं. शो के प्रीमियर से जुड़े प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी के साथ नजर आए थे. प्रोमो में वह रीति को शो में छोड़ने के लिए पहुंचते दिखते हैं.

रीति तिवारी संगीत से जुड़ी हुई हैं. ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने के बाद वह लगातार चर्चा में हैं. शो के दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन और माता-पिता के अलगाव से जुड़े अनुभवों के बारे में भी बात की है.

Also Read : Bihar MLC Election: RJD की MLC लिस्ट पर PK का तंज , बोले- ‘जिसने पैसा दिया, उसे टिकट मिला’

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन