कटिहार में ट्रैक्टर में और बाइक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

Updated at : 03 Jun 2023 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में ट्रैक्टर में और बाइक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

कटिहार जिले के सालमारी ओपी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ताहिरपुर के पास बेलगाम ट्रैक्टर और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी है. इस हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई है. मृतक की शिनाख्त ताहिरपुर के रहने वाले रंजीत सिंह और लखन सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कटिहार. कटिहार जिले के सालमारी ओपी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ताहिरपुर के पास बेलगाम ट्रैक्टर और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी है. इस हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई है. मृतक की शिनाख्त ताहिरपुर के रहने वाले रंजीत सिंह और लखन सिंह के रूप में हुई है. यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार काम करके घर को लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी.

दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

टक्कर में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद बाइक चला रहे रंजीत सिंह की मौत हो गयी, जबकि बेदम हो चुके दूसरे युवक लखन सिंह को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल की दहलीज पर पहुंचने से पहले पीड़ित लखन सिंह की मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मृतक के घरवालों को हादसे की सूचना दी गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया हैं और मामले का अनुसंधान कर रही है. घटनास्थल के आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन