फुलवारी शरीफ में गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, डेढ़ लाख की अंग्रेजी शराब जब्त

Published by :Prashant Tiwari
Published at :06 Jul 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी

फुलवारी शरीफ: गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 168 बोतल (126 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. विभागीय सहायक आयुक्त प्रेम ने बताया कि मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. टीम के अनुसार शराब एक विशेष स्टोरेज पॉइंट पर अत्यंत कुशल पैकिंग के साथ छुपा कर रखी गई थी.

विज्ञापन

फुलवारी शरीफ, अजीत: रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू ब्रह्मपुर आदर्श कॉलनी रोड नंबर-1 स्थित एक स्टोरेज पॉइंट पर रविवार तड़के गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 168 बोतल (126 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है. 

दो अभियुक्त गिरफ्तार

विभागीय सहायक आयुक्त प्रेम ने बताया कि मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे सुनील कुमार गुप्ता, निवासी सिलीगुड़ी और रंजीत कुमार, निवासी मुसल्लहपुर, पटना निवासी हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पैकिंग के साथ छुपा कर रखी गई थी शराब 

टीम के अनुसार शराब एक विशेष स्टोरेज पॉइंट पर अत्यंत कुशल पैकिंग के साथ छुपा कर रखी गई थी. पैकिंग इतनी सधे तरीके से की गई थी कि ऊँचाई से कार्टन गिराने पर भी शराब की बोतल नहीं टूटे और बाहर से किसी को भी अंदाजा न हो कि अंदर शराब है.यह कार्रवाई रात 1:00 बजे की गई, जब  अजीत कुमार, निरीक्षक (मद्य निषेध) के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सटीक टारगेट पर दबिश दी गई. मौके से जब्त शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है, जिस पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़” अंकित है.गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. मौके पर मौजूद टीम में  अजीत कुमार के साथ अजीत परेल और शमशाद भी शामिल थे.स्टोरेज स्थल को सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime News: पटना बना ‘क्राइम कैपिटल’, एक साल में हुई 116 हत्याएं

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन