Bihar News: हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 20 लाख की शराब जब्त, मुरमुरे के पीछे छुपाकर ला रहे थे तस्कर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Jan 2025 2:24 PM

विज्ञापन

जब्त शराब (प्रतीकात्मक फोटो)

Bihar News: हरियाणा से ट्रक के माध्यम से बिहार में 135 पेटी शराब लाई जा रही थी. आबकारी विभाग और थाना दादरी की टीम ने इस ट्रक को पकड़ा.

विज्ञापन

Bihar News: हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही शराब की एक खेप आबकारी और थाना दादरी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ी है. इसमें अलग-अलग ब्रांड की 135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है. जिस ट्रक में यह शराब पकड़ी गई है उस ट्रक में बाहर की तरफ कई बोरियों में मुरमुरे भरे हुए थे, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो.

135 पेटियों में क्या-क्या मिला

आबकारी विभाग और थाना दादरी की टीम संयुक्त रूप से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरने वाले लुहारली कट टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक टाटा अल्ट्रा गुड्स कैरियर को रोक कर चेक किया गया. वाहन में मुरमुरे की बोरियों के पीछे छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई. इसमें अंग्रेजी शराब की रॉयल ग्रीन 375 एमएल की 20 पेटी, रॉयल ग्रीन 180 एमएल की 30 पेटी, ऑफिसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल 20 पेटी, इंपीरियल ब्लू 750 एमएल की 10 पेटी, इंपीरियल ब्लू 180 एमएल की 10 पेटी, मैकडॉवेल’ नंबर-1 की 750 एमएल की 10 पेटी, मैकडॉवेल’ नंबर-1 की 180 एमएल की 35 पेटी बरामद हुई. कुल 135 पेटी बरामद की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई कागजात फर्जी पाए गए

ये सभी हरियाणा मार्का शराब थी जिसे अवैध रूप से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक, मौके से गाड़ी चालक नीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि शराब तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे. छानबीन के दौरान गाड़ी का नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर फर्जी पाए गए. गिरफ्तार चालक और गाड़ी मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ के कारण कैमूर में 72 घंटों से महाजाम, आठ घंटे से हिला तक नहीं है गाड़ियों का पहिया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन