जाति गणना: मकानों के नंबर की एंट्री के लिए बन रही प्रगणकों की आइडी, पोर्टल पर डाटा एंट्री का काम करेंगे ऑपरेटर

Updated:
विज्ञापन

Caste Census

जाति गणना का दूसरा चरण एक से 30 अप्रैल के बीच होना है. पहले चरण में जिस इलाके में प्रगणकों द्वारा मकानों की नंबरिंग व परिवार के मुखिया की सूची तैयार की गयी, दूसरे चरण में भी उन प्रगणकों को उस इलाके में भेजा जायेगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार में हो रही जाति गणना के पहले चरण में मकानों की नंबरिंग के साथ परिवार के मुखिया व सदस्यों की संख्या की गणना हुई है. गणना की इंट्री के लिए प्रगणकों की आइडी तैयार करने का काम गुरुवार को शुरू हो गया. प्रगणकों द्वारा तैयार सूची को पोर्टल पर डाटा इंट्री ऑपरेटर अपलोड करेंगे. इसके लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 फरवरी तक अपलोड की जाएगी जानकारी

सूत्र ने बताया कि 20 फरवरी तक जाति गणना के लिए बने पोर्टल पर मकानों की नंबरिंग के साथ परिवार के मुखिया का नाम व सदस्यों की संख्या को अपलोड किया जायेगा. इंट्री करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर चार्ज पदाधिकारी द्वारा मकान सूची से मिलान कराया जायेगा, ताकि डाटा इंट्री ऑपरेटर ने सूची के अनुसार सही-सही आंकड़ा भरा है या नहीं, यह ज्ञात हो सके.

त्रुटि होने पर पोर्टल पर सही किया जायेगा

सूत्र ने बताया कि इसमें त्रुटि होने पर पोर्टल पर उसे सही किया जायेगा. आंकड़ा पूरी तरह से सही होने के बाद चार्ज पदाधिकारी द्वारा पोर्टल पर अनुमोदन के साथ सबमिट किया जायेगा. पहले चरण के आंकड़े को मोबाइल एप पर डाला जायेगा. इसके आधार पर दूसरे चरण का काम होगा.

प्रगणकों को उपलब्ध कराया जायेगा आंकड़ा

जाति गणना का दूसरा चरण एक से 30 अप्रैल के बीच होना है. पहले चरण में जिस इलाके में प्रगणकों द्वारा मकानों की नंबरिंग व परिवार के मुखिया की सूची तैयार की गयी, दूसरे चरण में भी उन प्रगणकों को उस इलाके में भेजा जायेगा. इसके लिए प्रगणकों की आइडी तैयार हो रही है. प्रगणकों को पहले चरण में तैयार आंकड़े की सूची उपलब्ध करायी जायेगी. इसके आधार पर प्रगणक घर-घर जाकर परिवार से डिटेल प्राप्त करेंगे.

मालूम हो कि पटना जिले में साढ़े 13 लाख परिवारों का सर्वेक्षण हुआ है. इसके लिए 12696 प्रगणक लगाये गये थे. जिले में 45 चार्ज बनाये गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन