गया में विजयादशमी पर सिंदूर खेला की धूम, महिलाओं ने परिवार के लिए की मंगल कामना, यहां देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

बिहार में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गया में सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को बंगाली समाज की महिलाओं ने विदाई दी. मां दुर्गा से लंबी सुहागन होने की दुआ मांगी. इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर व मिठाई खिलाकर बधाई दी.

विज्ञापन
undefined

गया शहर के दुर्गाबाड़ी मंदिर के प्रांगण में आज बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को बधाई दी. इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर लगाया. इसके बाद एक-दूसरे के साथ धार्मिक वातावरण में सिंदूर लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाइयां दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इस मौके पर बंगाली समाज की महिला सुकन्या मित्रा ने बताया कि कि तीन दिनों तक पूजा-पाठ करने के बाद आज विजयदशमी के दिन मां दुर्गा को हमलोग विदाई दे रहे हैं. इस अवसर पर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर लंबी सुहागिन होने का की दुआ मांग रहे हैं.

undefined

सुकन्या मित्रा कहा कि मां दुर्गा अपने मायके आई हुई थी और आज अपने ससुराल वापस जा रही हैं. मां के जाने का हमें दुख है. लेकिन साथ ही अगले वर्ष दशहरा पर्व के दौरान मां फिर वापस आएंगी.

undefined

सुकन्या मित्रा ने कहा कि इस बात की खुशी भी है. वही दूसरी महिला ने कहा कि काफी लंबे अरसे से दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में बंगाली समाज के लोगों के द्वारा भव्य तरीके से मां दुर्गा की पूजा-पाठ की जाती है.

undefined

विदाई के मौके पर मां को अबीर लगाया जाता है. हम महिलाएं भी एक-दूसरे को अबीर लगाकर खुशी जाहिर करती हैं. आज मां को हमलोग विदाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन